के स्टार रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा ने तो बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की।


नई दिल्ली। के  स्टार रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म तमाशा ने तो बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की। दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर ऐसी मटरगश्ती की कि कुछ लोगों को ये जोड़ी खटकने लगी। दीपिका के प्रेजेंट बॉयफ्रेंड रणबीर असुरक्षित हो गए हैं। और कटरीना ने तो जैसे रणबीर के साथ बात ही करना बंद कर दिया।
फिल्म तमाशा ने तीन दिन में 38 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया तो एक सक्सेस पार्टी रखी गई। जहां बॉलीवुड के कई लोगों ने शिरकत की। दीपिका के प्रेजेंट बॉयफ्रेंड रनवीर भी इस पार्टी में शामिल हुए। पार्टी में दीपिका को उनके साथ सरेआम प्यार जताते हुए भी देखा गया। लेकिन रणबीर की प्रेजेंट गर्लफ्रेंड इस पार्टी से नदारद दिखीं। जी हां कटरीना कैफ इस पार्टी से गायब थीं। दूर दूर तक उनका कोई नामोनिशान नहीं दिखा। हर कोई आते-जाते ये ही पूछता कि कटरीना कहां है। पर रणबीर के पास कोई जवाब नहीं था।
हालांकि सूत्रों की मानें तो कटरीना को इस पार्टी में बुलाने के लिए खास न्यौता भेजा गया था। लेकिन फिर भी कटरीना नहीं आईं। जब कटरीना से इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ-साफ कहा कि वो सोनम, ऐश्वर्या के साथ लॉरियल के एक फोटो शूट में व्यस्थ थीं, जो की लगातार 3 दिनों तक चला।


Previous
Next Post »

Advertisment