क्या आप जानते हैं कि सलमान खान आपको सिर्फ एंटरटेन ही नहीं करते, आप पर जमकर अत्याचार भी करते हैं। सलमान बार-बार वादा करने के बाद भी सुधरने का नाम नहीं ले रहे। अब वो तैयारी कर रहे हैं बॉलीवुड के दर्शकों पर एक और अत्याचार करने की।
सलमान खान एक बार फिर से हम सबको सरप्राइज देने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार आप को इस सरप्राइज के बारे में पता चल गया तो आप अपना सर पीट लेंगे। सलमान अब अपने जीजा यानी की अर्पिता के पति आयुष शर्मा को बॉलीवुड में लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं, लगा ना जोर का झटका जोर से।
अब तक तो सिर्फ दोस्तों के बेटे-बेटियों को ही लॉन्च किया करते थे सलमान। अब तो बात घर तक चली आई है। अब पर्दे पर नया चेहरा देखिए आयुष का। ना जाने और कितने फ्लॉप हीरो-हिरोइन देंगे सलमान। माना वो नए-नए चेहरों का उद्धार करने के लिए बॉलीवुड में लॉन्च करते हैं, लेकिन अधिकतर फ्लॉप ही रहे। 1 फिल्म के बाद नजर नहीं आए।
अब इस लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है आयुष का। ना जाने दर्शक कैसे इस चेहरे को झेलेंगे। अब ऐसा थोड़ी ना है कि आयुष सलमान की बहन के पति हैं तो हम सबके भी दुलारे हो जाएंगे। हीरो बनने के लिए सिर्फ बॉडी नहीं चाहिए होती हैं। थोड़े से लुक्स और थोड़ी सी एक्टिंग भी जरूरी होती है। सिर्फ सलमान नाम से फिल्म थोड़ी ना चलती है। सलमान के नाम पर अब उनको आयुष की फिल्म भी झेलनी पड़ेगी।
सलमान ने खुद इनको हिट कराने का बीड़ा भी उठाया है। जिस फिल्म में आयुष को लॉन्च किया जाएगा, उस फिल्म में सलमान खान अपना एक स्पेशल डांस परफॉर्मेंस करेंगे। सिर्फ ये ही नहीं आयुष के लिए बेस्ट निर्देशक का चुनाव भी हो चुका है। सलमान ने अपने फवरेट निर्देशक कबीर खान को इसका बीड़ा सौंपा है। इतना ही नहीं सलमान खान अपने दोस्त डैनी डैंग्जोप्पा के बेटे रिन्ज़िंग को भी लॉन्च करेंगे। सलमान का प्लान एक्टर राजा मुराद के बेटे को भी लॉन्च करने का है। मतलब एक्टिंग आये न आये, लुक्स हो न हो, मगर सलमान का हाथ सर पर पड़ गया तो बॉलीवुड में एंट्री पक्की है।
Sign up here with your email
ConversionConversion EmoticonEmoticon