How to write an article in hindi -हिंदी में आर्टिकल कैसे लिखें


नमस्कार दोस्तों बहुत समय बाद आज मैं आपके लिए एक ख़ास आर्टिकल लेकर आया हूँ.
मैं करीब 4 सालों से हिंदी में आर्टिकल लिखकर पैसे कमा रहा हूँ. इन वर्षों में अगर मैंने कुछ सीखा है तो यही सीखा है की आपको ऑनलाइन दुनिया में पहचान तब ही मिल पाती है जब आप अपने आर्टिकल में जान डाल पाते हैं. आज मैं आपको हिंदी में आर्टिकल कैसे लिखें. इसके बारें में बताने वाला हूँ.
मैं इस आर्टिकल में ज्यादा कुछ नहीं हिंदी में लिखे जाने वाले आर्टिकल का एक साधारण सा तरीका बताऊंगा. इन तरीको से आप अपनी वेबसाइट का आर्टिकल लोगों तक पहुंचा सकते हो. बहुत से लोग चाहते हैं की उनकी वेबसाइट का कंटेंट लोगों तक पहुंचे पर उनको सही तरीका नहीं मालूम होता है की वो अपने कंटेंट को लोगों तक कैसे पहुंचाएं. 
How to write an article
How to write an article


तो चलिए सीखते हैं हिंदी में आर्टिकल लिखने का तरीका और उस आर्टिकल को गूगल पर टॉप में कैसें लायें. वैसे तो गूगल की दुनिया में ऐसी अनेक वेबसाइट है जिनके आर्टिकल टॉप पर आते हैं पर जब बात हिंदी आर्टिकल की आती है तो बहुत कम लोगों के ब्लॉग या वेबसाइट होतें है जिनके पोस्ट गूगल अपनी टॉप लिस्ट में दिखाता हैं. हाल ही में कुछ दिन पहले मैं एक ट्रायल ले रहा था की मैं अपने आर्टिकल को गूगल की टॉप मैं कैसे लाऊं. जब मैंने इस पर रिसर्च की और उसके बाद मैंने उसी हिसाब से आर्टिकल बनाया तो वो करीब 7 दिन बाद गूगल की टॉप लिस्ट में था.

अगर आप हिंदी आर्टिकल लिखते हैं तो आपके लिए मैं एक ही बात कहूँगा की हिंदी आर्टिकल को गूगल की टॉप लिस्ट में लाने से पहले आर्टिकल लिखने का तरीका जानना बहुत जरूरी होता है. तो सबसे पहले यदि आपको हिंदी आर्टिकल लिखना है किसी भी भाषा में आर्टिकल लिखना है तो उसपर पूरी तरह रिसर्च करनी चाहिए.

आर्टिकल कैसा भी हो उसपर रिसर्च पूरी होनी चाहिए, यदि आप किसी भी भाषा में आर्टिकल लिखते है तो आप जिस टॉपिक पर लिख रहे हो उस टॉपिक के बारें में पूरी जानकारी होनी चाहिए. यदि आपको उस विषय में जानकारी नहीं होगी तो आप अपना आर्टिकल कभी पूरा नहीं कर पाओगे.

आप गूगल कीवर्ड प्लानर का भी उपयोग कर सकते हैं. वैसे तो कहा जाता है की हिंदी आर्टिकल लिखने वालों के लिए गूगल कीवर्ड प्लानर कुछ काम का नहीं फिर भी यहाँ पर अपने टॉपिक से जुड़े कीवर्ड निकालकर आप अपने आर्टिकल लिखने का तरीका निकाल सकते हो.

हिंदी में आर्टिकल लिखने के लिए आपको अपनी वर्तनी का भी ख्याल रखना होगा क्योंकि अगर आप अपने लेखन में बहुत ज्यादा गलतियाँ करते हो तो गूगल उस तरह के आर्टिकल को कभी भी अपनी टॉप लिस्ट में जगह नहीं देता है. यदि आप अपने हिंदी आर्टिकल यानि की अपनी वेबसाइट का कंटेंट लोगों तक पहुँचाना चाहते हो तो अपने लेखन में हुई गलतियों को सुधारें जरुर और लोगों तक अपना आर्टिकल तभी पहुंचाएं जब आपको यह पता हो की आपके आर्टिकल में किसी भी तरह की गलती नहीं है.

यदि आप हिंदी आर्टिकल लिखकर पैसा कमाना चाहते हो तो आप मुझसे संम्पर्क भी कर सकते हो, आप चाहो तो इस आर्टिकल के निचे कमेंट करके अपनी ई-मेल आई डी या अपना कांटेक्ट दे सकते हो.

तो उम्मीद है की आपको हिंदी आर्टिकल लिखने का तरीका कुछ समझ में आ गया होगा, उम्मीद है की आप हमारे इस ब्लॉग से जुड़े रहोगे और ऐसे ही अच्छे आर्टिकल का लुफ्त लेते रहोगे.


Latest
Previous
Next Post »

Advertisment