किसी
लड़की या लड़के का अफेयर कितने लोगों के साथ चल रहा है इसका अंदाजा उसकी
हथेली देखकर ही बड़ी आसानी से लगाया जा सकता है। इसके लिए आपको केवल उसके
हाथ की कुछ विशेष रेखाओं को देखना है और उसकी वास्तविक स्थिति आपके सामने आ
जाएगी। भारतीय ज्योतिष के प्रमुख अंग हस्तज्योतिष में हाथ की रेखाओं को
व्यक्ति का दर्पण माना गया है जिसके आधार पर व्यक्ति के चरित्र का पता
लगाया जा सकता है। हाथ में बनी उन्हीं लकीरों में एक लकीर है विवाह रेखा।
विवाह रेखा को देखकर यह जाना जा सकता है कि किस व्यक्ति या महिला की कितनी
शादियां होंगी या कितने लोगों से उसका चक्कर चल रहा है।
विवाह रेखा हाथ की छोटी अंगुली के ठीक नीचे बुध पर्वत कहे जाने वाले भाग में होती है। यह ऊपर के चित्र में दिखाए गए गोले के अंदर के स्थान पर स्थित होती है। यह बिल्कुल आड़ी रेखा होती है। हस्तज्योतिष के अनुसार यदि यहां जितनी रेखाएं होती हैं उस व्यक्ति या महिला के उतने ही प्रेम प्रसंग होते हैं।
यदि
बुध पर्वत पर बनी यह रेखा टूटी या कटी हुई है तो विवाह विच्छेद की संभावना
रहती है। इतना ही नहीं बल्कि यह रेखा यह भी बताती है कि आपका दांपत्य जीवन
कैसा होगा। यदि यहां बनी रेखा नीचे की और जाती हुई हैं तो पारिवारिक जीवन
में काफी परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है। यदि किसी व्यक्ति के बाएं
हाथ में दो विवाह रेखाएं हैं तथा दाएं हाथ में एक ही विवाह रेखा है तो इनकी
पत्नी इन्हें बहुत प्यार करती है तथा इनकी हर छोटी से छोटी बात का ध्यान
रखने वाली होती है।
किसी
के हाथ में विवाह रेखा के अंत में त्रिशूल के समान चिन्ह दिखाई दे तो
मानना चाहिए कि ऎसा आदमी प्यार में किसी भी हद तक जा सकता है। हालांकि ऎसा
प्यार कुछ ही वर्षो में राख की तरह ठंडा पड़ जाता है। यदि विवाह रेखा के
आरंभ में किसी द्वीप का चिन्ह है तो उस स्त्री/पुरूष के अवैध संबंध हो सकते
हैं। परन्तु यदि विवाह रेखा के आरंभ में तिल है तो इससे पता चलता है कि
उसके जीवन साथी पर कोई बड़ा खतरा आने वाला है।
![]() |
| Image credit fbcover.com |
विवाह रेखा हाथ की छोटी अंगुली के ठीक नीचे बुध पर्वत कहे जाने वाले भाग में होती है। यह ऊपर के चित्र में दिखाए गए गोले के अंदर के स्थान पर स्थित होती है। यह बिल्कुल आड़ी रेखा होती है। हस्तज्योतिष के अनुसार यदि यहां जितनी रेखाएं होती हैं उस व्यक्ति या महिला के उतने ही प्रेम प्रसंग होते हैं।
अगर
किसी व्यक्ति के हाथ मे विवाह रेखा ऊपर की ओर मुड़ जाएं और छोटी अंगुली तक
पहुंच जाएं तो ऎसे व्यक्ति की शादी में बहुत बाधा आती हैं। बहुत बार ऎसे
व्यक्ति अविवाहित ही रह जाते हैं। यदि किसी के हाथ में विवाह रेखा आगे जाकर
दो हिस्सों में बंट जाती है तो ऎसे लोगों की वैवाहिक जिंदगी में गतिरोध आ
जाता
है, पति-पत्नी के बीच संबंधों में तनाव रहने लगता है।
![]() |
| Image Credit jokes.com |
Sign up here with your email


ConversionConversion EmoticonEmoticon