विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बुधवार की रात मुंबई में साथ दिखे।
दोनों बांद्रा के एक होटल-पब में डिनर के लिए पहुंचे। सूत्रों के मुताबिक,
दोनों के बीच दूरियां खत्म हो गई हैं। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
टी20 वर्ल्ड कप में जीत के बाद अनुष्का पर हो रहे कमेंट्स पर विराट ने
ट्वीट के जरिए सख्त नाराजगी जाहिर की थी। वहीं, एशिया कप में पाकिस्तान के
खिलाफ जीत पर अनुष्का ने विराट को मैसेज किया था। 40करोड़ के कारण आई थीं दूरियां...
![]() |
| Images: Bollywoodlife.com |
- मीडिया में खबरें आईं थीं कि अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ के फ्लॉप होने से इनके बीच दूरियां आईं।
- दरअसल, विराट ने इस फिल्म में करीब 40 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए थे।
- लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। 120 करोड़ में बनी फिल्म सिर्फ 24 करोड़ रुपए ही कमा सकी।
- पैसों को लेकर दोनों के बीच काफी बहस हुई। विराट के बिहेवियर से परेशान होकर अनुष्का ने उनसे बात करनी बंद कर दी।
- इसके बाद से ही दोनों के रिश्तों में दूरियां आईं और अनुष्का फिल्म की शूटिंग में बिजी हो गईं।
- हालांकि, बुधवार को डिनर के बाद दोनों खुश दिख रहे थे।Sign up here with your email

ConversionConversion EmoticonEmoticon